
एक एसा मोबाइल जिसकी कीमत 10000 रुपये से कम है। ये मोबाइल किसी चाइनीज कंपनी का भी नहीं है
आजकल भारत मे चाइनीज कंपनी के सामानों का बहिष्कार चल रहा है लेकिन एंड्रॉयड मोबाइल एक एसा सेक्टर है जहा पर चाइनीज कंपनी ही छाई है।
Oppo, Vivo, Realme, OnePlus, Xiomi, Mi इन सब चाइनीज कंपनियो का कोई मुकाबला नहीं है लेकिन अगर आप चाइनीज कंपनी के मोबाइल पसंद नहीं करते है तो और भी बहुत सारी मोबाइल कंपनियां है जैसे Nokia, Asus, Samsung, Sony, InFous,LG, Google. तो चलिए एसे ही कुछ मोबाइल के बारे मे आपको बताते है।
जो आपके बजट मे भी हो और चाइनीज कंपनी के मोबाइल भी ना हो। साथ ही जो लिंक दिए है उनपर जाकर आप नान चाइनीज प्रोडक्ट खरीद सकते है
1-Samsung Galaxy M10

लेकिन बजट मोबाइल मे आखिर कौनसा एंड्रॉयड फोन ले जो चाइनीज कंपनी का ना हो तो चलिए बताते है आपको
Samsung Galaxy M10 डिज़ाइन
सैमसंग गैलेक्सी एम10 की सबसे अहम खासियत है इसकी स्क्रीन। यह वाटरड्रॉप नॉच के साथ आता है जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए जगह है। कैमरे के ठीक ऊपर टॉप पर किनारे में ईयरपीस है। इस डिज़ाइन की झलक हमें OnePlus 6T और Oppo F9 Pro जैसे फोन में मिली है। स्क्रीन के चारो किनारे पर बेहद ही पतला ब्लैक बॉर्डर है।

मॉडल Galaxy M10
डिस्प्ले 6.2-इंच HD+ (1480×720 पिक्सेल्स) इनफिनिटी-V डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.6GHz ओक्टा-कोर Exynos 7870
रैम 2GB/3GB LPDDR3
इंटरनल स्टोरेज 16GB/32GB (128GB तक बढ़ा सकते है)
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Experience 9.5 UI
रियर कैमरा 13 MP (f/1.9), 5 MP (f/2.2) अल्ट्रा-वाइड एंगल
फ्रंट कैमरा 5MP (f/2.0)
माप और वजन 160.6 x 76.1 x 7.9mm, 163ग्राम
बैटरी 3400 mAh
Samsung Galaxy M10 कीमत: 7,990 रुपए (2GB/16GB) / 8,990 रुपए(3GB/32GB)
खरीदने के लिए लिंक https://amzn.to/2yKERVV
2- LG W30 और LG W30 PRO

LG W30 स्पेसिफिकेशन
एलजी डब्ल्यू10 की तरह डुअल-सिम LG W30 भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। यह 6.26 इंच के एचडी+ आईपीएस डॉट फुलविज़न डिस्प्ले के साथ आता है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट मौज़ूद है।
एलजी डब्ल्यू30 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। यह ऑटोफोकस वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर भी मौज़ूद हैं। हैंडसेट में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो LG W30 हैंडसेट 4जी वीओेएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक से लैस है। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।
LG W30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 162.7×78.8×8.5 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।


डिस्प्ले 6.26 इंच
प्रोसेसर मीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम 3 जीबी
स्टोरेज 32 जीबी
बैटरी क्षमता 4000 एमएएच
ओएस एंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन 720
खरीदने के लिए लिंक https://amzn.to/3gw24fL
LG W30 Pro स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम एलजी डब्ल्यू30 प्रो में 6.21 इंच का एचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दिया गया है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा। माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकेगा।
एलजी डब्ल्यू30 प्रो में भी तीन रियर कैमरे हैं। 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के दीवानों के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है।
LG W30 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट के साथ यूएसबी शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.7×75.9×8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172.7 ग्राम।

डिस्प्ले 6.22 इंच
प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम 4 जीबी
स्टोरेज 64 जीबी
बैटरी क्षमता 4050 एमएएच
ओएस एंड्रॉ़यड
रिज़ॉल्यूशन 720

खरीदने के लिए लिंक https://amzn.to/3cbLfmQ
3- Nokia 7.2

Nokia 7.2 Specifications
डुअल-सिम नोकिया 7.2 एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसे जल्द ही एंड्रॉयड 10 अपडेट भी मिलेगा। एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होने के कारण फोन को तीन साल तक नियमित तौर पर सिक्योरिटी अपडेट और दो साल तक ओएस अपडेट मिलेगा। इसके अलावा एचएमडी ग्लोबल ने बताया है कि नोकिया 7.2 यूज़र्स को तीन महीने के लिए गूगल वन की मेंबरशिप मिलेगी। इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
नोकिया 7.2 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। यह एचडीआर 10 सपोर्ट और गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।

एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में तीन रियर कैमरे दिए हैं। नोकिया 7.2 में एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर है। हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।ट
अन्य नोकिया फोन की तरह Nokia 7.2 भी ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। इसमें तीन ज़ाइस बोकेह मोड हैं। ये हैं ज़ाइस मॉडर्न, ज़ाइस स्वर्ल, ज़ाइस स्मूथ।

Nokia 7.2 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। इसमें 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और 4जी एलटीई शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 159.88×75.11×8.25 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
खरीदने के लिए लिंक https://amzn.to/2MguP1O